ट्राइडेंट ग्रुप के मानद चेयरमैन पद्मश्री राजिंदर गुप्ता, आयकर विभाग द्वारा सम्मानित
चंडीगढ़ : 16 नवम्बर 2022
ट्राइडेंट ग्रुप के मानद चेयरमैन पद्मश्री राजिंदर गुप्ता को आज आयकर विभाग द्वारा निर्धारण वर्ष 2022-23 के लिए उत्तर पश्चिम क्षेत्र के उच्चतम करदाता होने (कपड़ा क्षेत्र) और राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आयकर विभाग ने श्री गुप्ता को एक करदाता सम्मान प्रमाण पत्र भी भेंट किया।
यह अवार्ड आज चंडीगढ़ में आयोजित किये गए एक विशेष सम्मान समारोह में श्री राजिंदर गुप्ता को आयकर विभाग के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर श्री परनीत सिंह सचदेव (आई.आर.एस) द्वारा प्रदान किया गया।
राजिंदर गुप्ता वर्तमान में इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़, के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के नामित चैयरमेन हैं। श्री गुप्ता, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स उद्योग (फिक्की) की पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश की सलाहकार परिषद के लिए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन हैं। कैबिनेट मिनिस्टर की रैंक में श्री गुप्ता पंजाब स्टेट इकोनॉमिक पालिसी एंड प्लानिंग बोर्ड के वाइस चैयरमेन भी हैं । इसके साथ ही वे वह क्लीवलैंड क्लिनिक इंटरनेशनल लीडरशिप बोर्ड में भी सेवा कर रहे हैं।
ट्राइडेंट लिमिटेड के बारे में
ट्राइडेंट लिमिटेड, ट्राइडेंट ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है जो कि 3 बिलियन अमरीकी डालर का भारतीय व्यापार समूह व एक ग्लोबल प्लेयर हैं जिसका मुख्यालय लुधियाना पंजाब में हैं। ट्राइडेंट लिमिटेड वर्टिकली इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल ( यार्न, बाथ व लिलेन) व पेपर (वीटस्ट्रा आधारित) मैनुफैक्चरर्स हैं। ट्राइडेंट के टावलस , यार्न, बैड शीट्स व पेपर बिजनेस ने वैश्विक पहचान हासिल की है और पूरे विश्व व भारत में लाखों ग्राहकों को अपनी सेवाओं से संतुष्ट किया हैं। ट्राइडेंट भारत में होम टेक्सटाइल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक है। उत्पाद की गुणवत्ता, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण प्रबंधन में उच्चतम मानक अपनाने के लिए उपभोक्ताओं, वेंडर्स व अनेक सरकारी संस्थाओं द्वारा ट्राइडेंट को अब तक कई अवार्डों के साथ नवाजा जा चूका है। कंपनी तीन प्रमुख सेगमेंट्स टेक्सटाइल, पेपर और केमिकल्स में आपरेट करती हैं जिसकी उत्पादक सुविधाएं पंजाब और मध्य प्रदेश में स्थित हैं। अधिक जानकारी के लिए, लॉग ऑन करें: www.tridentindia.com
Comments 1