बरनाला जिले से कांग्रेस द्वारा लगाए गए गुरप्रीत सिंह लकी पक्खों कांग्रेस के लिए रहे अनलकी, इसलिए बदला जिला प्रधान
सोनू उप्पल, बीबीएन नैैटवर्क पंजाब, चंडीगढ़, संगरुर, बरनाला ब्यूरों, 19 नवंबर
कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रधान राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें भारत को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं भारत जोड़ने के साथ ही कांग्रेस पार्टी के पूर्णगठन को लेकर भी हर संभव प्रयत्न किया जा रहा है। कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के 28 संगठन जिलों के प्रधानों की सूची जारी कर दी है। गौरतलब है कि इस बार कांग्रेस पार्टी द्वारा पंजाब में ज्यादातर कमान में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की वकालत करने वाली पार्टी ने 28 में से किसी भी जिले की कमान महिला को नहीं सौंपी है। तो वहीं ज्यादातर युवाओं को कमान सौंपी गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए पार्टी ने इस बार युवा नेताओं पर भरोसा व्यक्त करते हुए अपनी सूची जारी की और ज्यादातर प्रधान युवा ही लगाए गए हैं। सत्ता जाने के बाद से ही पार्टी का संगठन काफी कमजोर हो रहा था। कई पूर्व विधायक और मंत्री भारतीय जनता पार्टी में चले गए हैं। अपने टूटते हुए कुनबे को संभालने के लिए पार्टी ने विधायकों और पूर्व विधायकों को जिलों की कमान संभालकर उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। पार्टी ने चार मौजूदा विधायकों के साथ साथ 11 पूर्व विधायकों को भी जिला प्रधान की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा 28 जिला प्रधानों में से अनुसूचित के चार प्रधान लगाए गए हैं।
–इनको लगाया गया है कांग्रेस का प्रधान पढ़ें सूची–
अमृतसर ग्रामीण से हरप्रताप सिंह अजनाला, गुरदासपुर से विधायक बरिंदरजीत सिंह पाहड़ा, पठानकोट से विधायक नरेश पुरी, होशियारपुर से अरुण डोगरा, पूर्व विधायक नवांशहर से अजय मंगूपुर, पटियाला अर्बन से नरेश दुग्गल, पटियाला रूरल से महंत हरविंदर खन्नौड़ा, कपूरथला से बलविंदर सिंह धालीवाल, विधायक, लुधियाना अर्बन से संजय तलवार,पूर्व विधायक, लुधियाना रूरल से मेजर सिंह मुल्लांपुर, मोहाली से जगजीत सिंह जीती, खन्ना से लखबीर सिंह लक्खा पूर्व विधायक, बरनाला से सीनियर टकसाली कांग्रेसी नेता कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, मानसा से अर्शदीप सिंह गागोवाल, बठिंडा से राजन गर्ग, बठिंडा रूरल से खुशबाज जटाणा, फरीदकोट से नवदीप बब्बू बराड़, तरनतारन से हरमिंदर सिंह गिल, पूर्व विधायक, मुक्तसर से शुभदीप सिंह बिट्टू, मोगा से काका सुखजीत सिंह लोहगढ़ पूर्व विधायक, फाजिल्का दविंदर सिंह घुबाया, पूर्व विधायक, फिरोजपुर से कुलबीर सिंह जीरा, पूर्व विधायक,रोपड़ से सतिंदर सिंह चैड़ियां, जालंधर अर्बन से राजिंदर बेरी, पूर्व विधायक, जालंधर रूरल से हरदेव सिंह लाडी, विधायक, श्री फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी, पूर्व विधायक, संगरूर से दलवीर सिंह गोल्डी, पूर्व विधायक, मालेरकोटला से जसपाल दास, बरनाला से काला ढिल्लों